फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शिक्षा के मंदिरों में फ्राड की लीला, बिना पंजीकरण बंटी लाखाें की रकम

Thu, 19 Jun 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीतापुर। शिक्षा के जिन मंदिरों में छात्रों का भविष्य गढ़ा जाता है, वहां छात्रों के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। लाखों रुपये की छात्रवृत्ति उन छात्रों के खातों में भेजी गई, जिनका स्कूल में नामांकन तक न था। जिले में अल्पसंख्यक छात्रों को मिलने वाली केंद्रीय छात्रवृत्ति योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। वर्ष 2021-22 की छात्रवृत्ति में बिना पंजीकरण के ही छात्रों के नाम पर 48 लाख सात हजार नौ सौ रुपये बांट दिए गए।
जांच में सात निजी शिक्षण संस्थानों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। डीएम अभिषेक आनंद के निर्देश पर इन संस्थानों के नोडल अफसरों और हेड ऑफ इंस्टीट्यूट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। डीएम के आदेश पर 12 खंड शिक्षा अधिकारियों ने करीब 36 संस्थाओं की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में सामने आया कि कई छात्रों का विद्यालय में कोई पंजीकरण ही नहीं था, लेकिन उनके नाम पर छात्रवृत्ति और फीस प्रतिपूर्ति की धनराशि निकाल ली गई। कुछ संस्थानों ने तो जांच टीम को जरूरी दस्तावेज तक नहीं दिए। कहीं मान्यता को लेकर सवाल खड़े हुए, तो कहीं छात्रों की संख्याओं में भारी गड़बड़ी पाई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें