सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र महमूदाबाद में सोमवार को कोर्ट के आदेश पर दस लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। मोहल्ला खेंदौर निवासी अंजूलता के मुताबिक कैथी टोला निवासी नंदनी विश्वकर्मा, नईबाजार निवासी महेश शुक्ला, अनtप शर्मा, नीलकमल, प्रदीप कुमार, हिमांशु गुप्ता, बाराबंकी के रफीनगर निवासी ओमप्रकाश वर्मा, अतुल वर्मा, शरद वर्मा संगम वर्मा संकल्प ग्रुप के खातेदार व एजेंट हैं।
पीड़िता व अन्य लोगों के खाते खुलवाकर रुपये जमा किए थे। कंपनी का कथित कार्यालय महमूदाबाद में था, उसका संचालन नंदनी विश्वकर्मा कर रही थीं। वहीं संस्था के मालिक ओमप्रकाश, अतुल, शरद व संगम वर्मा बताए जा रहे थे। संस्था ने खाताधारकों को जो पासबुक दी थी, उसमें कृषि मंत्रालय से संबंध होने की बात भी लिखी थी। आरोपियों ने पीड़िता के करीब 12 लाख रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लिए हैं। इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।