सीतापुर। रेलवे ट्रैक का विस्तार करने के लिए चार ट्रेनों को कुछ समय के लिए निरस्त किया जाएगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ मंडल के गोंडा-बुढ़वल खंड पर घाघरा घाट-चौकाघाट-बुढ़वल स्टेशन के बीच 11 किलोमीटर की तीसरी लाइन का निर्माण होना है।
इसके लिए गाड़ी संख्या 55091 व 55092 गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर सात अक्तूबर से निरस्त रहेगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 55094 गोंडा टू गोरखपुर आठ अक्तूबर व गाड़ी संख्या 55073 गोरखपुर-बढ़नी नौ अक्तूबर से निरस्त रहेगी।