फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नहाते समय चार किशोर नदी में डूबे, दो के शव बरामद

Sat, 14 Jun 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तंबौर के डेवरघाट में शुक्रवार दोपहर नहाने आए चार किशोर शारदा नदी में डूब गए। देर शाम तक दो किशोरों के शवाें को नदी से निकाल लिया गया था। दो अन्य की तलाश की जा रही है। चारों खीरी जिले के रहने वाले हैं। कुछ देर तक घटनास्थल को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही, हालांकि तंबौर पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची और नदी में डूबे किशोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


तंबौर थानाध्यक्ष राकेश सिंह के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले के थाना ईसानगर के हसनपुर कटौली गांव निवासी अविनाश (14), उत्कर्ष (14), राहुल (13), देवांश (14) दोपहर करीब 12 बजे तंबौर के अकबरपुर गांव के पास से गुजरी शारदा नदी में नहाने गए थे। डेवर घाट पर बच्चे नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
उनको डूबते देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाने का प्रयास किया लेकिन चारों लोग तेज बहाव में लापता हो गए। नदी का यह छोर खीरी के ईसानगर थाने में होना माना जाता है। इसके बावजूद तंबौर पुलिस घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंच गई थी। 
विज्ञापन


दोनों जिलों की पुलिस टीमों ने किशोरों की तलाश शुरू कर दी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही तंबौर पुलिस ने अविनाश और उत्कर्ष के शव खोज लिए। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें