फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगीं चार टीमें

Sun, 17 Nov 2024 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुरकलां के गौरा गांव में टोकने पर अधेड़ को गोली मारने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। वहीं, अधेड़ की मौत होने के बाद केस में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने शनिवार को ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बीती नौ नवंबर को गांव निवासी सूबेदार यादव (55) खाना खाकर सोने के लिए अहाते में जा रहे थे। पास में ही गन्ने के खेत में उन्होंने हरगांव के भनवापुर निवासी राकेश को देख लिया। राकेश को गांव की एक महिला ने मिलने के लिए बुलाया था। सूबेदार ने दोनों को टोका तो राकेश ने नाराज उन पर गोली चला दी थी।
सूबेदार की शुक्रवार रात ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन बाद महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अभी फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि राकेश की तलाश के चार टीमें लगी हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें