गोंदलामऊ। संंदना में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर स्थित बरगदिया गांव के मजरा कोरौना में कार से आए चोर चार बकरियां उठा ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस कार सवार चोरों की तलाश में जुटी है।
रामगढ़ चौराहे के पास रामपाल का घर है। रामपाल ने बताया कि उनके घर के बाहर सात बकरियां बंधी थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे एक कार घर के बाहर आकर रुकी। इसी दौरान कार से निकले शातिर चोर दरवाजे पर बंधी बकरियों में से चार को गाड़ी में लाद लिया और सिधौली की ओर भाग गए। घटना के समय घर के बाहर मौजूद पुनीत ने चोरों को भागते हुए देखा।
उसने शोर मचाकर परिजनों को जानकारी दी। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक शातिर कार लेकर निकल चुके थे। सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।