फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला सहित चार दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। क्षेत्रीय पुलिस ने रविवार की शाम क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से एक महिला सहित चार लोगों को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

हरगांव थाना क्षेत्र के रिक्शा पुल कबीरपुर के पास एक घर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने सीओ सदर महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान महिला पुलिस टीम भी मौजूद रही। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर के जरिए देह व्यापार की खबर मिली थी।
यह जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई थी। जिसके बाद सीओ सदर के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेणु सिंह, प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने कबीरपुर गांव की नहर पुलिया के पास स्थित एक घर पर रविवार की शाम छापा मारा। छापेमारी में पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को रंगरलियां मनाते दबोचा।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों का नाम पुलिस ने जौनपुर जिले के मुरादाबाद शाहपुर निवासी लक्ष्मी शंकर सिंह, तंबौर इलाके के छतांगुर निवासी श्याम बिहारी मौर्य, हरगांव क्षेत्र के कोरैया गांव निवासी विजय बरनवाल बताया है। पुलिस के मुताबिक इस घर में यह महिला काफी दिनों से अनैतिक देह व्यापार का धंधा कर पैसा कमाती थी।
यहां कई जनपदों से युवतियों व पुरुषों को इस काम के लिए बुला कर उन्हें संरक्षण दिया जाता था। अभियुक्तों के पास से छह हजार 630 रुपये, पांच मोबाइल बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि महिला सहित चारों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें