फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार राहवीरों ने पेश की मिसाल, घायलों को पहुंचाया अस्पताल

Fri, 02 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद कर समय से अस्पताल पहुंचाने वाले जिले के चार राहवीरों ने एक मिसाल पेश की है। हादसे के बाद मौजूद भीड़ के बीच इन लोगों ने बिना किसी झिझक के घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अब प्रशासन की ओर से चल रही राहवीर योजना के तहत इन्हें सराहना प्रमाण पत्र व धनराशि देकर सम्मानित किया जाएगा। यातायात प्रभारी यज्ञपाल वर्मा ने बताया कि गोपाल त्रिवेदी, सरजन सिंह, अशोक वर्मा और सुनील का चयन राहवीर योजना के लिए किया गया है। यातायात माह में सभी को सम्मानित किया जाएगा ताकि अन्य लोग भी घायलों की मदद के लिए प्रेरित हो सके।
विज्ञापन

निभाया दोहरा फर्ज
12 जुलाई की शाम 6:50 बजे कोतवाली देहात इलाके में सेक्रेड हार्ट विद्यालय के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से एक किशोर साइकिल सवार घायल हो गया था। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी थी, लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। इसी बीच उधर से गुजर रहे तालगांव के परसेंडी निवासी गोपाल त्रिवेदी भीड़ को हटाकर घायल किशोर को अपनी कार से जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने किशोर को लखनऊ रेफर कर दिया। गोपाल ने बताया कि वह भारतीय थल सेना में हवलदार हैं और वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर में तैनात हैं।
दावत छोड़कर बचाई की जान
महमूदाबाद निवासी किसान अशोक वर्मा करीब दो माह पहले बाराबंकी की फतेहपुर तहसील से लौट रहे थे। महमूदाबाद-भगौली मार्ग पर उन्हें एक घायल महिला सड़क किनारे पड़ी मिली। दावत में जाने के बावजूद उन्होंने कार रोककर महिला को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। इसी तरह सदरपुर के महमूदपुर निवासी सुनील ने सेमरी चौराहे पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। हरगांव निवासी सरजन सिंह ने रेउसा में घायल युवक की मदद कर उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें