फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डेंगू के चार मरीज और मिले

Wed, 01 Nov 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल की जांच में मंगलवार को डेंगू के चार नए मरीज सामने आए हैं। डेंगू वार्ड में इस समय 12 मरीज भर्ती हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को करीब 2800 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इन मरीजों में अधिकतर बुखार से पीड़ित थे। जिसमें करीब 200 मरीजों की बुखार की जांच की गई। जिसमें चार मरीजों की एलाइजा टेस्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई। इन मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही डेंगू वार्ड में मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। इस समय डेंगू वार्ड में 12 मरीज भर्ती हैं। डेंगू मरीजों के लिए रिजर्व 30 बेड खाली हैं। सीएमएस ने कहा कि डेंगू की पुष्टि होने पर लोग सही इलाज करवाएं। इससे खतरा कम रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें