फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: चार लाख बिजली उपभोक्ताओं ने करवाई केवाईसी

Fri, 17 Feb 2023 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से केवाईसी को लेकर चलाए गए अभियान का चार लाख उपभोक्ताओं ने फायदा उठाया है। 15 फरवरी तक चले अभियान में इन लोगों ने केवाईसी करवाई है। अब इनके मोबाइल पर बिजली संबंधी समस्याओं की शिकायत से लेकर बिल व बकाया की जानकारी आसानी से मिला करेगी।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन की तरफ से 15 फरवरी तक पूरे जिले में अभियान चलाया गया था। इस दौरान उपकेंद्रों व गांवों में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं की केवाईसी की गई थी। उपभोक्ताओं को इसका महत्व भी समझाया गया था। एक बार केवाईसी हो जाने के बाद आपको पॉवर कॉर्पोरेशन की तरफ से बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी। मोबाइल पर ही बिजली कटौती की जानकारी, बिजली बिल आएगा। जिस क्षेत्र के निवासी है, अगर वहां पर कोई कटौती होती है तो वह भी बताया जाएगा।
जिले मेें इस समय करीब 5.17 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें करीब चार लाख उपभोक्ताओं ने केवाईसी करवाई है। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने कहा कि भले ही अभियान समाप्त हो गया है लेकिन जिन लोगों ने अभी तक केवाईसी नहीं करवाई है, वह अपने निकटतम विद्युत उपकेंद्रों पर पहुंचकर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें