फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में मिला शव

Fri, 17 Feb 2023 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख/सीतापुर। कोतवाली इलाके में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह उसका शव मिलने पर हड़कंप मच गया। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मढि़या नरसिघौली गांव निवासी मैकू (73) पुत्र द्वारिका बुधवार की रात घर के बाहर टिन के नीचे सो रहे थे। सुबह उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। परिवारीजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पुलिस के मुताबिक शव पर किसी तरह की चोट या अन्य निशान नहीं है।
एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों, ग्रामीणों से बात की और घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें