लहरपुर। गुलरीपुरवा गांव के पास बुधवार देर शाम दो बाइकें लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली (पटेला) से टकरा गईं। हरगांव के शेरपुर गांव निवासी अरविंद (26) अपनी ससुराल चनिया मिदिनिया बिना हेलमेट लगाए बाइक से जा रहे थे। गुलरीपुरवा के निकट उनकी बाइक सामने से आ रहे लकड़ी लदे पटेला से टकरा गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार दर्जिनपुरवा आमिर (28) भी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसे में आमिर की पत्नी सायदा (26), बेटी नसरा (4) और भाभी तबस्सुम (38) घायल हो गईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है। (संवाद)