फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार्बाइड गन से बालक व किशोर की आंखें झुलसीं

Wed, 04 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कार्बाइड गन चलाने के दौरान निकले केमिकल से पिसावां और सिधाैली में एक बालक व किशोर की आंखें झुलस गईं। दोनों को सीतापुर आंख अस्पताल में दिखाया गया। वहीं, दूसरी तरफ बंदर भगाने के दौरान पॉलिथीन में रखे गोले की चपेट में आकर जहानीखेड़ा निवासी राजमणि बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन

सिधौली के टड़वा पोस्ट चौखड़िया निवासी आठ वर्षीय अमन तिवारी बुधवार को कार्बाइड गन चलाते समय तेज धमाके की चपेट में आ गया। धमाके के दौरान निकला केमिकल उसकी आंख में चला गया। जानकारी होने पर परिजन उसे तत्काल आंख अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इसी तरह पिसावां क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय लालाराम भी कार्बाइड गन चलाने के दौरान घायल हो गए। उसकी आंख में केमिकल पहुंचने से सफेदी आ गई है। परिजन इन्हें भी इलाज के लिए सीतापुर आंख अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण किया जिसमें उनकी हालत गंभीर पाई गई।
विज्ञापन

तीसरी घटना पिसावां के जहानीखेड़ा क्षेत्र की है। यहां सोमवार शाम राजमणि बंदर भगा रहे थे। इसी दौरान पास में पॉलीथिन में रखे गोले की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनका चेहरा व आंख बुरी तरह प्रभावित हुई। परिजन उन्हें आंख अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें