फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह में ग्राम प्रधान समेत चार को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव की ग्राम पंचायत बेलौता में पिछले दिनों जुलूस के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के मामले में आखिरकार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नव निर्वाचित प्रधान समेत चार लोगों पर देशद्रोह और धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज करने के बाद सोमवार को सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थानगांव की पंचायत चुनाव बेलौता में प्रधानी का चुनाव असलम के जीतने के बाद जीत की खुशी में गांव में जुलूस निकला था। इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था। इसी वीडियो को ट्वीट करके बजरंग दल के एक कार्यकर्ता ने थानगांव थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन शुरुआत में पुलिस ने मामले को हल्के में लिया और शांतिभंग की कार्रवाई की। इसकी जानकारी होने के बाद रविवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव पुलिस कार्रवाई से नाराज होकर गांव में धरना प्रदर्शन किया था।
बजरंग दल के लोग मामले में देशद्रोह की धारा लगाने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया था। पुलिस के आश्वासन के बाद शांत हुए कार्यकर्ताओं ने देशद्रोह का मामला दर्ज नहीं करने पर बड़े आंदोलन और अफसरों का घेराव करने की चेतावनी दी थी। इसी के बाद बैकफुट पर आई पुलिस ने सोमवार को मामले में बड़ी कार्रवाई की।
विज्ञापन

एसओ थानगांव अनिल कुमार ने बताया कि मामले में धाराएं बढ़ाते हुए नव निर्वाचित प्रधान असलम, अतीक, फरीद, सलमान के खिलाफ देेशद्रोह और धार्मिक भावनाएं भड़काने का मामला दर्ज कर लिया गया है। चारों को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें