फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोरोना संक्रमित दो मरीज मिले

Fri, 21 Apr 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां(सीतापुर)। क्षेत्र के दो गांवों में एक बालक व एक युवती कोरोना संक्रमित मिली है। इन लोगों ने तबीयत खराब होने पर लखनऊ में अपनी जांच करवाई थी। जांच में पॉजिटिव मिलने के बाद टीम ने इनके गांव पहुंचकर परिजनों के सैंपल एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय श्रीवास्तव ने बताया कि चंद्रा निवासी 23 वर्षीय एक युवती ने लखनऊ में कोविड की जांच कराई थी। आरटीपीसीआर जांच में वह पॉजिटिव मिली है। उसे घर पर ही क्वारंटीन कर दिया गया है।

वहीं बांसी निवासी एक 14 वर्षीय बालक ने केजीएमयू में इलाज के दौरान तीन दिन पहले जांच करवाई थी। जांच में वह संक्रमित मिला है। जानकारी मिलने पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पीड़ितों के घर पहुंची। अधीक्षक ने बताया दोनों संक्रमितों के घर से 50 परिजनों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें