फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कटान की जद में आए चार आशियाने

Tue, 26 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कटान को देखता किसान।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। सरयू की कटान सोमवार रात से कुछ धीमी हुई है। इससे मंगलवार को कोई घर पूरी तरह से तो कट नहीं पाया, लेकिन चार आशियाने कटान की जद में हैं। इन मकानों का कुछ हिस्सा कट गया है। पिछले 24 घंटों के दरम्यान फसल समेत सात बीघा खेत कटान की भेंट चढ़ गए हैं।
विज्ञापन

भूषणपुरवा तथा लोधनपुरवा में 10 घर लहरों के निशाने पर आ गए हैं। धारा इन घरों से महज पांच मीटर दूर है। गृहस्थी समेटकर यहां के लोग सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को तीनों बैराजों से 3.53 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
मंगलवार को सरयू नदी का जलस्तर 10 सेमी घटकर 118 मीटर पर पहुंच गया। जलस्तर घटने के साथ कटान की गति भी कुछ धीमी हुई है। इससे शुकुलपुरवा के बाशिंदों को कटान से राहत मिलने की उम्मीद जगी है लेकिन फिलहाल हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन

लोधनपुरवा के जगतराम के घर का आंशिक भाग नदी में समा गया है। गांव के गयाराम, सनेही व बिहारी के घर भी कटान की जद में हैं। भूषणपुरवा में रमेश, कुंवारे, मयाराम, छविलाल, इंद्रपाल, देशराज व नरेश के सात बीघा खेत कटान की भेंट चढ़ गए हैं। इनके घर भी सरयू की लहरों के निशाने पर हैं। नदी की धारा से नरेश व देशराज के घर की दूरी महज चार से पांच मीटर ही बची है।

भूसे का वितरण किया गया
अमर उजाला ने 25 अगस्त के अंक में मवेशियों के चारे का संकट को लेकर खबर का प्रकाशन किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए तहसील प्रशासन की ओर से मंगलवार को 40 क्विंटल भूसे का वितरण कटान पीड़ितों में करवाया गया है। महमूदाबाद के एसडीएम बालकृष्ण सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के अनुसार प्रति पशु 10 किलो भूसे की दर से वितरण किया गया है।




चौका उफनाई, फसलें जलमग्न
चौका नदी का जलस्तर सोमवार रात से बढ़ रहा है। पानी नदी के बाहर निकलकर तुलसीपुर खरिका, सरैंया व गौरा आदि गांवों के आसपास भर रहा है। खेतो में लगी धान की हजारों बीघे फसल जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि बाढ़ का पानी जल्दी नहीं निकलेगा तो फसल पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। पानी भरा रहने पर फसल सड़ने का खतरा बढ़ जाएगा। इससे किसान चिंतित हैं।



कटान पीड़ितों की कराई जाएगी हरसंभव मदद
सरयू नदी की कटान में सोमवार रात से कुछ कमी आई है। मंगलवार को मामूली कटान हुआ है। कटान पीड़ितों को राशन किट, लंच पैकेट व तिरपाल का वितरण कराया जा रहा है। लेखपाल व कानूनगो के साथ पूरी टीम गांवों में तैनात है। जिनके घर व जमीन कटी है उनके नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। कटान पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

- अनिल कुमार, तहसीलदार महमूदाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें