फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत से परिवारों में कोहराम; आज घर पहुंच सकते हैं चारों के शव

Tue, 24 Nov 2026 01:50 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

यूपी के रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ओवरब्रिज से एक अनियंत्रित बोलेरो के करीब 30 फीट नीचे खेत में गिरने से सीतापुर के चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। मुरादाबाद से अपना ट्रक छुड़ाकर घर लौटते समय यह भीषण हादसा हुआ। खबर मिलने से बिसवां कस्बा में मातम पसरा हुआ है। चारों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सुनील पोरवाल, रामजीवन यादव, नीलेश, अभिषेक (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रामपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण हादसे में सीतापुर के चार दोस्तों की जानें चली गईं। हादसे की खबर मिलते ही घरों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने सुना तो भीड़ जुट गई। पड़ोसी-रिश्तेदार परेशान परिवारीजनों को ढांढस बंधाते रहे। सोमवार को हुए हादसे के बाद मंगलवार को उनके शव घर पहुंचने की संभावना है। घटना से बिसवां कस्बा में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन


बिसवां निवासी रामजीवन यादव अपने दोस्त सुनील पोरवाल, अभिषेक और नीलेश के साथ लकड़ी का कारोबार करते थे। सोमवार सुबह चारों लकड़ी से लदे ट्रक को छुड़ाने के लिए मुरादाबाद गए थे। दिनभर की कार्रवाई के बाद ट्रक छुड़ाकर चारों बोलेरो से सीतापुर लौट रहे थे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामपुर में ओवरब्रिज से गुजरते समय उनकी बोलेरो अनियंत्रित हो गई और करीब 30 फीट नीचे खेत में जा गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो में सवार चारों लोग उछलकर गाड़ी से दूर जा गिरे। उनके शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर के दायरे में अलग-अलग स्थानों पर पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत एवं बचाव कार्य किया। बोलेरो के इंजन से धुआं निकलने पर फायरकर्मियों ने पानी डालकर उसे ठंडा किया।

एक साथ चार मौतों से उजड़ गए परिवार

चार दोस्तों की एक साथ मौत से उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घरों में चीख-पुकार मची है। रिश्तेदारों और परिचितों का पहुंचना जारी है। वहीं, कस्बे के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं। मंगलवार को चारों के शव घर पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें