फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से चार की मौत, आठ नए रोगी मिले

विज्ञापन
डेंगू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डेंगू ने अब भयावह रूप लेना शुरू कर दिया है। रविवार को जिले में डेंगू की चपेट में आए चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन का लखनऊ व एक बालक का सीतापुर में इलाज चल रहा था। वहीं सोमवार को आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसी के साथ जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 40 से बढ़कर 48 हो गई है। डेंगू से लगातार लोग दम तोड़ रहे हैं पर स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत की बात नकार रहा है। हालांकि इन ये मौत किस बीमारी की चपेट में आकर हुईं यह जवाब किसी के पास नहीं है। 

शहर निवासी कुलदीप (40) व उसकी पुत्री रोमियो (11) को डेंगू था। डॉक्टरों की सलाह पर दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रोमियो को डॉक्टरों न वेंटीलेटर पर रखा था। रविवार देर रात रोमियो ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना था कि रोमियो की प्लेटलेट्स 8 हजार से भी कम हो गईं थीं।
विज्ञापन


उधर, सिधौली के मोहल्ला गांधी नगर निवासी अधिवक्ता प्रेम प्रकाश त्रिवेदी को डेंगू था। उन्हें लखनऊ में टेढ़ी पुलिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां रविवार देर रात प्रेम प्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। थानगांव के ग्राम हलीम नगर निवासी मनोज कुमार उर्फ पप्पू श्रीवास्तव (45) डेंगू की चपेट में आ गया था।

सीतापुर के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया था। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया था। रविवार रात उसकी हालत और बिगड़ गई। इस पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिवार के सदस्य उसे लेकर मेडिकल कॉलेज भागे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हलीम नगर के ही अवधराम के पुत्र दीपू यादव (11) को भी डेंगू था। परिवार ने उसे खैराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। दीपू ने रविवार रात दम तोड़ दिया। उधर, पिसावां कस्बा निवासी प्रदीप (20) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था।

जांच में प्रदीप को डेंगू की पुष्टि हुई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेउसा के ग्राम भौली निवासी कल्लू (25) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। परिवार के सदस्यों ने उसे लखनऊ के पुरनिया स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उसे डेंगू की चपेट में आना बताया।

नई बस्ती निवासी विजय भार्गव (30) व उसकी पत्नी गुडिया देवी (25) भी डेंगू की चपेट में हैं। पति व पत्नी को लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुडिया देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। उधर सिधौली के मोहल्ला गांधी नगर में डेंगू का जबरदस्त प्रकोप छाया हुआ है।

यहां के निवासी मुशीर के पुत्र बैसल (17), नसीम की पुत्री आसिया(22), नसीम की पत्नी शमीम बानो (40), जाहिद (40) भी डेंगू की चपेट में हैं। इन सभी लोगों को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इन लोगों का लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अब तक जिले में 48 मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि कई ऐसे भी हैं जिनका आंकड़ा सरकारी अस्पतालों में मौजूद नहीं है। और ये लोग अपने स्तर से इलाज करा रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से एक भी मौत न होने का राग अलाप रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें