फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमण से चार की मौत, 311 पॉजिटिव

विज्ञापन
लालबाग के मुख्य बाजार दरी मंडी में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर के सामने सैनिटाइजेशन करता पालिका कर्म? - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। शनिवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई। 311 नए लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 2317 पहुंच गई है। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। मौतों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को मधवापुर निवासी पुतान लाल मिश्रा की अचानक तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

परिजन एल-टू अस्पताल खैराबाद लेकर पहुंचे। भर्ती होने के कुछ ही देर बाद पुतान लाल की मौत हो गई। पुराने सीतापुर निवासी राजू पॉजिटिव होने के बाद एल-टू में इलाज करा रहे थे। शनिवार को इनकी सांसें भी थम र्गइं। कोट कजियारे के इस्लाम की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर किया गया था। रास्ते में इनकी मौत हो गई।
रेउसा कस्बे के उमेश नगर निवासी गजेंद्र श्रीवास्तव पॉजिटिव होने के बाद घर पर ही होम आइसोलेट थे। इनकी भी अचानक मौत हो गई है। 311 नए लोग संक्रमित हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या 2317 पहुंच गई है।
विज्ञापन

लहरपुर के आइकान अस्पताल में भर्ती होंगे संक्रमित
लहरपुर/सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र के आइकान अस्पताल को एपिडेमिक डिजीज एक्ट एवं उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 के तहत जिलाधिकारी के आदेश पर अधिग्रहीत किया गया है। यह आदेश उप जिलाधिकारी पीएल मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी यादुवेन्द्र यादव ने आइकॉन हॉस्पिटल के प्रबंधन तंत्र को उपलब्ध कराकर अस्पताल को कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए सौंपने के निर्देश दिए।
इस क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की बढ़ रही संख्या के चलते लोगों को इलाज के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब इस अस्पताल को कोरोना उपचार के लिए अधिग्रहीत किए जाने से क्षेत्र के लोगों को सहज उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें