फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चार शिकायतें आईं, एसपी ने दो सुलझाईं

Sun, 26 Feb 2023 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले भर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी ने सिधौली में अध्यक्षता करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी के सामने चार शिकायतें आईं। दो का निस्तारण किया गया। कोतवाली में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सिधौली कोतवाली में एसपी घुले सुशील चंद्रभान की मौजूदगी में चार प्रार्थना पत्र आए। एसपी ने शिकायतों का निरस्तारण कराने के निर्देश मातहतों को दिए। अशोधन गांव निवासी बच्चू ने ग्राम पंचायत की जमीन पर अराजकतत्वों को हटाने की मांग की थी। इस पर समाधान के लिए पंजिका पर हल्का इंचार्ज ने लेखपाल से संपर्क करें, वाक्य लिख दिया।
विज्ञापन

इस पर एसपी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मामला राजस्व का भले की हो लेकिन पुलिस को मौके पर जाकर स्थिति को जरूर देखना चाहिए। ताकि लोगों का विश्वास बना रहे और भविष्य में कोई बड़ा विवाद भी न हो। एसपी ने कोतवाली का भी निरीक्षण किया।
महमूदाबाद में एसडीएम मिथलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दस में दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। महोली में एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ अमन सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, जहां 12 में तीन का निस्तारण किया गया। समाधान दिवस के बाद यहां पर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


29 में एक भी शिकायत नहीं निपटी
रेउसा थाने में एसडीएम बिसवां अविचल प्रताप ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। पुलिस और राजस्व से संबंधित 29 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। उन्होंने लेखपालों और पुलिसकर्मियों को मौके पर जाकर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

आठ साल से कब्जा, नहीं हो पाया समाधान
मछरेहटा थाने में आए एक फरियादी को आठ साल से न्याय नहीं मिल सका है। मामूपुर कठेला निवासी राम सहारे ने बताया कि गांव के ही लोगों ने उससे ठेके पर खेत लिया था। वह उसे खाली नहीं कर रहे। आरोपियों ने फर्जी प्रपत्र लगाकर वाद दायर कर दिया। इसमें पीड़ित के पक्ष में फैसला भी आ गया। इसके बाद भी उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। थाना प्रभारी राम राघव सिंह ने बताया कि जल्द ही इसका निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें