फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर टेबल पर पर्यवेक्षक समेत चार गणना सहायक रहेंगे

Mon, 06 Nov 2017 11:14 PM IST
सीतापुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीसरे चरण के स्थानीय नगर निकाय चुनाव की वोटिंग के साथ ही प्रशासन काउंटिंग की तैयारियां कंप्लीट करने में जुटा है। एक दिसंबर को प्रस्तावित मतगणना के लिए सीतापुर जनपद में मतगणना स्थल फाइनल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस चुनाव की मतगणना में प्रत्येक टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक व तीन गणना सहायक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी।  बता दें कि सीतापुर जनपद में ग्यारह निकाय हैं। छह पालिका सीतापुर, खैराबाद, लहरपुर, मिश्रिख-नैमिषारण्य, बिसवां व महमूदाबाद तथा पांच नगर पंचायत महोली, हरगांव, तम्बौर-अहमदाबाद, पैंतेपुर एवं सिधौली हैं।

यहां के 11 अध्यक्ष तथा 222 सभासद पदों के लिए तीसरे चरण यानी 29 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि एक दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन द्वारा बकायदा तहसीलों में निकायवार मतगणना स्थल फाइनल कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि सीतापुर जनपद की 11 निकायों की मतगणना के लिए सात केंद्र निर्धारित किए गए हैं। बताया कि प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक गणना पर्यवेक्षक व तीन गणना सहायक पर्यवेक्षक की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें