मछरेहटा इलाके के फिरोजपुर गांव निवासी रामगुलाम (65) को सोमवार गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके अलावा तालगांव इलाके के सिंघड़िया निवासी सुनीता पुत्री छबीले, रामकोट क्षेत्र के दोस्तपुर निवासी सुषमा पत्नी अनोखे को भी परिवारीजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इसी तरह मछरेहटा के केवलपुरवा निवासी सलीम को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के मुताबिक इन लोगों ने भी जहरीला पदार्थ खाया था। इन मरीजों की हालत सामान्य बताई जा रही है।