फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली के पुर्जाें संग चार को पकड़ा

Fri, 10 Nov 2023 09:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर के पुर्जे चुराने वाले चार लोगों को पकड़ा है। इन लोगों के पास से एक कार भी बरामद हुई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस को यह कामयाबी मिली।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर उमाकांत शुक्ल ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान जिला लखीमपुर खीरी थाना मैगलगंज के रामपुर भिखाग्रंट निवासी राजू पाल, महिपाल, गांव मदारीपुर निवासी दीपक कुमार, चुरईपुरवा निवासी अंकुल के रूप में हुई है।
इन लोगों को सौर उर्जा फार्म वहद ग्राम हरदासपुर से पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से ट्रैक्टर-ट्राॅली की नौ पटिया, एक कार व राजू के पास से एक तमंचा बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों ने छह स्थानों पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली की पटिया को चुराया था। ये लोग किसी मिस्त्री को चोरी की पटिया बेचने की फिराक में थे। आरोपी मुख्य रूप से उस ट्रैक्टर-ट्राॅली को निशाना बनाते थे, जो घर के बाहर सुनसान स्थान पर खड़ी होती थी। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें