सीतापुर। मछरेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कस्बा निवासी शिवकुमार श्रीवास्तव के घर में अचानक आग लग गई। वह किराने की दुकान करते हैं। गोदाम घर पर ही बना हुआ है।
गोदाम में लगे स्विच से शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। हादसे में दो लाख के नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।