फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन स्थानों से लाखों का माल चुराने वाले चार गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली में तीन स्थानों पर चोरियां हुईं। मामले में मंगलवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शहर कोतवाल अनूप शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विजय लक्ष्मी नगर निवासी क्षितिज मिश्रा, तिवारी मार्केट विजय लक्ष्मी नगर निवासी राहुल गौतम, लोहारबाग निवासी प्रहलाद सिंह उर्फ कुलदीप और मुकेश कनौजिया उर्फ अंबानी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की निशानदेही पर उनके पास से जेवरात, टीवी, दो मॉनिटर, सीपीयू पांच डिवाइस जोड़ने वाले केबल आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 13 मार्च को क्षेत्र के बी ब्लाॅक अंबेडकर नगर के एक मकान में घुसकर इन्वर्टर व बैटरी चोरी की थी। दूसरे मकान में घुसकर टीवी और जेवर भी चोरी किए थे। अगले दिन आरोपियों ने मोहल्ला घूरामऊ बंगला में आयुष्मान आरोग्य अस्पताल का ताला तोड़कर दो कंप्यूटर चोरी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें