कुंवरगड्डी। सिधौली ब्लॉक के अटरिया के बड़ी गढ़ी रेवान गांव निवासी प्रणव ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस पर शनिवार को लखनऊ में आयोजित प्रतियोगिता में यूपी में तृतीय स्थान पाकर जिले का नाम रोशन किया है।
प्रशांत सिंह के पुत्र कुंवर प्रणव सिंह की उम्र साढ़े चार वर्ष है। शनिवार को लखनऊ में यूपी चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से छोटे-छोटे बच्चों ने शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और समूचे प्रदेश में तीन बच्चों ने बाजी मारी। इसमें सबसे कम उम्र के होनहार प्रणव ने प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त कर गांव सहित सीतापुर का नाम रोशन किया है।