सीतापुर के जिला महिला अस्पताल में भर्ती हरगांव क्षेत्र में मिली लावारिश बच्ची।
- फोटो : SITAPUR
झरेखापुर (सीतापुर)। हरगांव इलाके में एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में गन्ने के एक खेत में मिली है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को जिला अस्पताल भेजा है। बच्ची को कौन यहां डाल गया, पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है।
बताते हैं कि हरगांव इलाके के नौनेर गांव के लोग मंगलवार की सुबह खेतों की ओर गए थे। वहां गांव के ही ऊदल के गन्ने एक खेत से एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। बच्चे की आवाज सुनकर कुछ लोग हिम्मत जुटा खेत में घुस गए। वहां जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची रो रही थी।
वह एक बड़े झोले में रखी हुई थी। यह देखकर वहां काफी ग्रामीण एकत्र हो गए। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। इस लावारिस बच्ची को पड़ोस के अकबरपुर गांव की रेनू पत्नी राकेश ने पालने के लिए लिया है। उसी के साथ लाकर पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया है।