फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से पूर्व प्रधान ने दम तोड़ा

Sun, 09 Oct 2016 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
- फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
रामकोट इलाके में सुबह करंट लगने से एक पूर्व प्रधान की मौत हो गई। हादसा इनवर्टर का केबल दुरुस्त करते समय हुआ। करंट लगने पर आननफानन परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


रामकोट के रामनगर खटकरी गांव निवासी पूर्व प्रधान अमिताभ मिश्रा (40) रविवार सुबह नहा रहे थे। इस बीच वह इनवर्टर का केबल दुरुस्त करने लगे। इसी दौरान अचानक बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई, जिससे अमिताभ को जबरदस्त करंट लग गया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिना पुलिस को सूचना दिए परिवारीजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें