फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक में अचानक गोली चलने से पूर्व फौजी मरा

Mon, 25 Apr 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
रिटायर्ड फौजी के बेटे का रविवार को तिलक था। समारोह के बाद फौजी अपने घर में घुसते समय अचानक कारपेट पर फिसल कर गिर गया। उनकी कमर में लाइसेंसी रिवॉल्वर लगी थी। गिरते ही रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे फौजी की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


बिसवां कोतवाली इलाके के मिर्जापुर गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुशील कुमार अवस्थी (60) पुत्र श्रीकांत अवस्थी के बेटे हर्ष का रविवार को तिलक था। हरदोई के प्रतापनगर से लड़की वाले तिलक चढ़ाने आए थे। तिलक समारोह हो गया था। सुशील मेहमानों की देखभाल कर रहे थे।

परिवारीजन के मुताबिक इसी बीच वह सड़क से घर में चढ़ने लगे, तभी दरवाजे पर बिछे कारपेट पर उनका पैर फिसल गया और वह गिर गए। गिरते ही उनके कमर में लगी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली चल गई। परिवार के लोग आननफानन में उन्हें बिसवां ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें