फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तेंदुए की तलाश में जुटे वनकर्मी, नहीं मिले ताजा पगचिह्न

Sun, 12 Apr 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महोली इलाके में शनिवार को कांबिंग के बाद ग्रामीणों से वार्ता करते वनकर्मी। संवाद
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। वनकर्मियों ने शनिवार को तेंदुए की तलाश में मुसब्बरपुर गांव के आसपास कॉम्बिंग की। घंटों मशक्कत के बावजूद टीम को तेंदुए के ताजे पगचिह्न नहीं मिले। हालाकि वन विभाग के अधिकारियों ने इलाके में जल्द पिंजरा लगवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेत में एक तेंदुए को चहलकदमी करते देखा था। वन विभाग को मैनिया जंगल के पास खेत में तेंदुआ होने की जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम को कॉम्बिंग के दौरान खेतों में तेंदुए के पगचिह्न मिले थे। इसके बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार कर अनुमति मांगी थी। हालांकि, अभी तक पिंजरा नहीं लग सका।
डिप्टी रेंजर राहुल यादव ने बताया कि शनिवार को इलाके में कॉम्बिंग की गई। ताजा पगचिह्न नहीं मिले हैं। इलाके से भी तेंदुए की कोई सूचना नहीं मिली है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें