फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ के हमले से वनकर्मी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के गुरगुजपुर गांव मेें गुरुवार रात एक मगरमच्छ घुस आया। ग्रामीणों ने उसे रस्सी से पकड़कर वन विभाग को सूचना दी। उसको ले जाने के लिए पहुंची टीम पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया, जिससे एक वनकर्मी बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुरगुजपुर की उत्तर दिशा में एक नाला है, जिसमें बाढ़ का पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों के मुुताबिक मगरमच्छ बहकर उस नाले में चला आया। बाढ़ का पानी घटने से वह उसी नाले में रह गया। गुरुवार रात नाले से करीब दो किलोमीटर की दूरी तय कर वह गांव के अंदर चला आया। रात करीब दो बजे ग्रामीणों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी। लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रस्सी से बांध लिया। सुबह वन विभाग को सूचना दी गई।
जिसके बाद वनकर्मी हिमांशु वर्मा, सियाराम, वीरेश सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। पिकअप में लादते वक्त अचानक रस्सी ढीली हो गई। मौका पाते ही मगरमच्छ ने वीरेश सिंह पर हमला कर दिया। ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर वाहन में रखा गया। वहीं, जख्मी वीरेश को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रेजर बिसवां कमाल अहमद ने बताया कि मगरमच्छ को पकड़ कर सरयू में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें