गोंदलामऊ (सीतापुर)। गोपालपुर तेरवा गांव में जंगली जानवर के हमले की सूचना के बाद रविवार को वन विभाग की टीम ने खेतों में पगचिह्नों की जांच की। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है।
वन दरोगा ऋषभ सिंह और अनिल यादव ने रविवार को जंगली जानवर के हमले में घायल हुए किसान कल्लू से घटना के बारे में जानकारी ली। गांव के सरोज राजवंशी, उमेश कुमार, सोनू, लल्ला राजवंशी, अशोक कुमार, शिवकुमार, जगजीवन, बाबू, शिवराज, राजाराम, विनोद, मनोज कुमार, सुरेश तथा खेरवा निवासी शिवनारायण ने बताया कि शनिवार को गांव के दक्षिण खेतों में जंगली जानवर देखा गया था।
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनसे कहा, खेतों में अकेले न जाएं और खेतों की रखवाली या अन्य काम के लिए समूह में जाएं। वन दरोगा ऋषभ सिंह ने बताया कि पगचिह्नों की माप के आधार पर बाघ के नहीं लग रहे हैं। बालू की वजह से पगचिह्न कन्फर्म नहीं हो पा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।