फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटवियर गोदाम राख 25 लाख का नुकसान

Sun, 10 Jul 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लगी आग
विज्ञापन
बिसवां कस्बे के पठानी टोला मोहल्ले में शनिवार देर रात एक फुटवियर गोदाम में आग लग गई। लपटें इतना भयावह थीं कि दमकल टीम को आग पर काबू पाने के लिए सीतापुर के अलावा सिधौली व महमूदाबाद कस्बे से मदद मांगनी पड़ी। करीब छह घंटे के प्रयास के बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। इस दौरान करीब 25 लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


 कस्बा के मोहल्ला पठानी टोला निवासी तुषार अरोरा व उसके भाई रॉकी अरोरा चप्पल व शूज के बड़े विक्रेता हैं। कोतवाली के निकट उनकी शॉप है। करीब में माल रखने का गोदाम भी बना रखा है। शनिवार को दोनों भाई दुकानों में ताला लगा घर चले गए।

आधी रात के समय अचानक गोदाम में आग लग गई। खबर मिलते ही दोनों भाई गोदाम पर पहुंचे लेकिन तब तक पूरा गोदाम लपटों से घिर चुका था। सूचना पर पहुंचा दमकल दस्ता आग पर काबू पाने में जुट गया, लेकिन लपटों के कारण दमकल टीम गोदाम के भीतर नहीं जा पा रही थी।
विज्ञापन


आग का विकराल रूप देख बिसवां दमकल दस्ते ने जिला मुख्यालय से मदद मांगी। जिसके बाद जिला मुख्यालय, सिधौली व महमूदाबाद कस्बे से टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार सुबह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा माल जलकर राख हो चुका था।

धुएं, रबर व चमड़ा जलने की दुर्गंध से पूरा कस्बा परेशान हो उठा। बचाव कार्य में भी इससे बाधा आई। हालांकि दमकल दस्तों की सक्रियता से आसपास के घर व दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं।

दोनों दुकान स्वामियों ने बताया कि घटना में करीब 25 लाख रुपये कीमत का माल जलकर राख हो गया है। आग किन कारणों से लगी, इसका पता नहीं चल सका है। संदेह जताया जा रहा है कि गोदामों के करीब ही चाट के ठेले लगते हैं। शायद ठेलों से उड़ी चिन्गारी गोदाम में पहुंची हो, जिसकी वजह से आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें