फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाई ब्लड प्रेशर की चपेट में तेजी से आ रहे हैं युवा

Wed, 17 May 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आज की दौड़भाग भरी जिंदगी में युवा तेजी से ब्लड प्रेशर का शिकार हो रहे हैं। महिलाओं की अपेक्षा पुरुष अधिक इसकी चपेट में आ रहे हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के मुताबिक जिले में 16.1 फीसद युवा तो 11.4 फीसद महिलाएं ब्लॅड प्रेशर का शिकार हो रही हैं।
विज्ञापन

ब्लड प्रेशर यह ऐसी समस्या है जिसे समय पर नियंत्रित न किया गया तो यह ब्रेन स्ट्रोक, हृदयघात, अवसाद, अंधेपन, किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बनती है। चिकित्सक इस बढ़ते खतरे को लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतते रहने की सलाह देते हैं।
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि आमतौर 50 साल की उम्र के बाद ही लोगों में इस बीमारी के होने की अधिक संभावनाएं रहती हैं। लेकिन बदली जीवनशैली में बीते कुछ सालों से युवा वर्ग तेजी से इसकी चपेट में आ रहा है। आमतौर पर लोग इसके शुरुआती लक्षणों को गंभीरता से नहीं लेते हैं, जो कतई ठीक नहीं है। यदि ब्लड प्रेशर की समस्या हो रही है तो खानपान से लेकर अपनी दिनचर्या ठीक रखें और चिकित्सकीय परामर्श लें।
विज्ञापन

दवाओं के साथ ही अनुशासित जीवनशैली से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। जिले में 15 साल से अधिक उम्र की 11.4 प्रतिशत महिलाएं हल्के और 5.5 प्रतिशत महिलाएं मध्यम ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। इसके अलावा 17.8 प्रतिशत महिलाएं गंभीर ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। इसी तरह यदि पुरुषों की बात करें तो जिले के 15 साल से अधिक उम्र के 16.1 प्रतिशत पुरुष हल्के और 5.7 प्रतिशत पुरुष मध्यम ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। इसके अलावा 23 प्रतिशत पुरुष गंभीर ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं।

क्या है हाइपरटेंशन
सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि हाई ब्लडप्रेशर या हाइपरटेंशन हर व्यक्ति में अलग-अलग कारणों से हो सकता है। चिकित्सकों के अनुसार पुरुषों में महिलाओं की अपेक्षा इसकी परेशानी अधिक होती है। इसके कारणों में किसी बीमारी का पारिवारिक इतिहास, तनाव, असंयमित खानपान, अनियमित जीवशैली, अतिमहात्वाकांक्षा आदि हो सकती है। कुछ मामलों में इसकी वजह आनुवांशिक भी होती है। स्वस्थ व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 120-80 होता है। यदि यह 140-90 या इससे अधिक है तो यह सेहत के लिए ठीक नहीं है।

ब्लड प्रेशर के लक्षण
एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि उलझन और घबराहट महसूस करना, तेज सिर दर्द होना, नाक से खून आना, अचानक पसीना आने के साथ धड़कनों का बढ़ना, सांस लेने में परेशानी होना, थकान होना, धुंधला दिखना हाइपरटेंशन के लक्षण हैं।

ये जरूर करें
एसीएमओ डॉ. उदय प्रताप ने बताया कि हाई ब्लडप्रेशर से बचने के लिए पर्याप्त नींद लें। बिना चिकित्सकीय परामर्श के किसी भी दवा का लंबे समय तक सेवन न करें। धूमपान, अल्कोहल व तंबाकू उत्पादों के सेवन से बचें। नियमित व्यायाम और योग करें। वजन नियंत्रित रखें और तनाव को दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें