फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में कोविड नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद स्थित श्री संकटा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र पर लगने वाले मेले का बुधवार को डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सहित विभिन्न बिंदुओं को देखा। दोनों अधिकारी व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे और मंदिर प्रबंधन समिति को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

नवरात्र मेले की व्यवस्थाएं देखने के लिए डीएम विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह श्री संकटा देवी मंदिर पहुंच गए।
डीएम व एसपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। मेले को लेकर की गई व्यवस्थाओं से दोनों संतुष्ट दिखे। डीएम ने मंदिर समिति से कहा कि किसी भी हाल में कोविड प्रोटोकाल का अनदेखी न हो। मंदिर में एक साथ पांच से अधिक व्यक्तियों को प्रवेश न दिया जाए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुरेश कुमार, सीओ रविशंकर प्रसाद, तहसीलदार अशोक कुमार, कोतवाल अनिल पांडेय व मंदिर समिति के अध्यक्ष आरके बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
पालिका ने कराया सैनिटाइजेशन
कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए नगर पालिका महमूदाबाद ने कवायद शुरू कर दी है। पालिका कस्बा में सैनेटाइजेशन करा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंबरीश गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए दुकानों के साथ ही चौराहों को भी सैनेटाइज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें