फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोहरे ने रोके ट्रेनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। घने कोहरे ने शनिवार को ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। ट्रेनें लेट होने से लखनऊ से सीतापुर आने वाले दैनिक यात्रियों को खासा परेशानी उठानी पड़ी। कोहरे में दृश्यता महज दो मीटर होने के कारण पीलीभीत पैसेंजर ट्रेन दो घंटे लेट रही। इसी ट्रेन से लखनऊ से सर्वाधिक दैनिक यात्री सफर करते हैं। इस वजह से लोगों को ऑफिस पहुंचने में देरी हुई।
विज्ञापन

कोहरे के कारण लेट होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 55086 पीलीभीत पैसेंजर शामिल रही। यह ट्रेन सुबह 9:25 बजे निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से पहुंची। सुबह 11:30 मिनट पर ट्रेन पहुंचने के कारण दैनिक यात्री देरी से अपने ऑफिस पहंंचे। इसी तरह इज्जतनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:56 बजे के स्थान पर सुबह 9:52 मिनट पर पहुंची। वहीं, डालीगंज मैलानी पैसेंजर सुबह 10:10 बजे के स्थान पर 10:40 पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें