फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के मुहाने पर तीन मकान, पलायन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। कटान के मुहाने पर घर आने पर कोनी के तीन परिवार शनिवार को गृहस्थी समेटकर पलायन कर गए। नदियों का जलस्तर घटने के बाद भी कटान लगातार जारी है। शनिवार को 10 बीघा खेत कटकर घाघरा में समा गए। उधर, बैराजों से शनिवार को 74 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन

जिले के गांजरी इलाके में होकर बहने वाली घाघरा व शारदा नदियों के जलस्तर का उतार-चढ़ाव लगातार बना हुआ है। पिछले चार दिनों से पानी घटने के बाद कटान तेज हुई है। रोजाना कृषि योग्य जमीन कटकर नदी में समा रही है। जटपुरवा, कोनी, फौजदारपुरवा और मेवड़ीछोलहा के करीब कटान होने से ग्रामीण दहशत में है।
कोनी के इंदल, राम निवास और विनोद के घर कटान के मुहाने पर पहुंचने से परिवार गृहस्थी समेटकर पलायन कर गए हैं। बिसवां तहसीलदार राजकुमार गुप्ता ने बताया कि नदियों का जलस्तर कम हो गया है। बाढ़ का खतरा टल गया है। फिर भी तटीय क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें