फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पांच प्लॉस्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की हाेगी स्थापना

Mon, 05 Aug 2024 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गांवों से निकलने वाले प्लॉस्टिक वेस्ट का निस्तारण करने के लिए ग्राम पंचायतों में पांच प्लॉस्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होगी। एक यूनिट पर 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना में पहले चरण के लिए दो ब्लॉक चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 1,588 ग्राम पंचायतें हैं। यहां से निकलने वाले सूखे और गीले कूड़े के निस्तारण के लिए दो साल से योजना चल रही है। इसके तहत चयनित ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2022-23 में बनवाए गए 53 आरआर सेंटर संचालित भी किए गए हैं। गांवों से निकलने वाले प्लॉस्टिक वेस्ट के निस्तारण की जिले में व्यवस्था नहीं है। इसके लिए सीडीओ निधि बंसल ने जिम्मेदारों को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
सॉलिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के जिला समन्वयक अखिलेश गौतम ने बताया कि पांच प्लॉस्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएंगी। एक यूनिट पर तकरीबन 16 लाख रुपयेे खर्च होंगे। बिसवां तहसील की ग्राम पंचायत जहांगीराबाद और परसेंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत परसेंडी में स्थल का चयन कर लिया गया है। यहां शीघ्र ही प्लॉस्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। खैराबाद, सिधौली और महमूदाबाद ब्लॉक में स्थल चयन की कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें