फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हेपेटाइटिस से पांच और मिले संक्रमित, 59 पहुंचा आंकड़ा

Sat, 30 May 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। जहांगीराबाद गांव में हेपेटाइटिस के पांच और मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या 59 हो गई है। इन मरीजों का जिला अस्पताल से इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने शनिवार को ब्लड सैंपलिंग की। इस दौरान 701 लोगों से पूछताछ की गई। लक्षण दिखने पर 345 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया है। इस सैंपल की प्राथमिक तौर पर कार्ड से जांच कराई जाएगी। इसमें संक्रमण की पुष्टि होने पर आरटीपीसीआर कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में हेपेटाइटिस सी के पांच और मरीज मिले हैं। गांव में अब तक 59 मरीज मिल चुके हैं। इनमें हेपेटाइटिस सी के 57 व हेपेटाइटिस बी के दो मरीज हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. दीपेंद्र वर्मा ने बताया कि दो से तीन दिन के अंदर गांव के सभी लोगों की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गांव के सभी लोग अपनी जांच अवश्य करा लें। इसके बाद दवाओं का तीन माह का कोर्स चलेगा। इलाज से हेपेटाइटिस ठीक हो जाता है। जांच व दवा निशुल्क है। ऐसे में घबराने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें