फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच और लोग डेंगू की गिरफ्त में

Sun, 11 Sep 2016 11:15 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
zfgsdfgrse - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
जिले में डेंग तेजी से पांव पसार रहा है। रविवार को यहां पांच और लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से तीन का जिला अस्पताल व दो का लखनऊ के अस्पताल में इलाज करा रहा है। इसी के साथ जिले में डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या 13 से बढ़कर 18 हो गई। 
विज्ञापन


बिसवां के मोहल्ला सत्तिन पुरवा निवासी सोमनाथ (35) को एक चार दिनों से बुखार आ रहा था। परिवार ने प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराना शुरू किया। डॉक्टर ने जांच कराई, तो डेंगू की पुष्टि हुई। उसकी प्लेटलेट्स 35000 बची है। यह देख डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है।

इधर, पिसावां के ग्राम गड़ासा निवासी सरोज कुमार (27) को भी तीन दिनों से बुखार आ रहा था। प्राइवेट चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि डेंगू की पुष्टि की है। जिसके बाद परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल ले आए। सरोज के परिवार का कहना है कि वह शनिवार से भर्ती है, लेकिन अभी तक अस्पताल में उसकी जांच नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पतवारा राम प्रताप के पुत्र अनुपम (13) को भी प्राइवेट चिकित्सकों ने डेंगू की चपेट में आना बताया है। अनुपम बीते तीन दिनों से बुखार की चपेट में है। उसकी प्लेटलेट्स तेजी से गिर रही है। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पूर्णागिरी निवासी पंकज पांडेय मोहल्ले में स्थित एक इंटर कॉलेज के प्राचार्य हैं।

उन्हें भी बुखार आ रहा था, जिसकी वजह से प्राइवेट अस्पताल में जांच कराई। जांच में प्राचार्य को डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेउसा के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुशील कुमार (40) को कई दिनों से बुखार आ रहा था। परिवार ने उसे खैराबाद के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया।

यहां पर जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे डेंगू होना बताया और लखनऊ रेफर कर दिया। सुशील कुमार को लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले जिले में करीब 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अब इन चार मरीजों के मिलने से वह संख्या बढ़कर 18 हो गई है। जिले में डेंगू के बढ़ते मरीजों से जहां लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें