सीतापुर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस को कामयाबी मिली। पुलिस ने 192 लीटर अवैध शराब और पांच भट्ठियों के साथ दस आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पिसावां पुलिस ने 40 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ एक आरोपी, बिसवां पुलिस ने 40 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ दो आरोपी, सकरन पुलिस ने 40 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ दो आरोपी, नैमिषारण्य पुलिस ने 32 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ दो आरोपियों, अटरिया पुलिस ने 30 लीटर शराब, एक भट्ठी के साथ दो आरोपियों, महोली पुलिस ने 10 लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि सभी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।