फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत, चार शवों का हुआ अंतिम संस्कार; एक के बेटे का इंतजार

Sat, 07 Nov 2026 03:05 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में मुंडन संस्कार से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटी समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शवों में से चार का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया, जबकि एक मृतका के बेटे का दिल्ली से आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार शाम सड़क हादसे में मां-बेटी समेत पांच की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव शनिवार सुबह गांव पहुंचे तो लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गमगीन माहौल में चार शवों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मृतका रामकली के पुत्र के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


हादसा पिसावां थाना क्षेत्र के हिम्मतनगर में पिहानी मार्ग पर कुलहाघाट के पास हआ था। बरगावां गांव निवासी गुड्डू के भांजे अभी (3) पुत्र हरिनाम का मुंडन संस्कार हरदोई जिले के पिहानी के रायपुर गांव स्थित शिव मंदिर पर संपन्न हुआ था। मुंडन के बाद परिवार और गांव के करीब 25 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर वापस अपने गांव बरगावां लौट रहे थे। 

कुलहाघाट के पास ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बरगांवा निवासी रूबी (22), इनकी मां सुशीला (50), सुनीता (40), रामकली (58) व हरदोई के शाहाबाद के हैदरपुर की काजल (10) की मौत हो गई। रात में ही सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह शव गांव पहुंचे तो चीख पुकार मच गई। मृतकों के घरों के बाहर जनसमूह उमड़ पड़ा। दोपहर बाद अंतिम यात्रा शुरू हुई और गांव के निकट ही घाट पर रूबी, सुशीला, सुनीता और काजल के शवों का अंतिम संस्कार किया गया। 

वहीं रामकली के बेटे के दिल्ली से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद रामकली का भी अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर, सांसद आनंद सिंह भदौरिया, विधायक शशांक त्रिवेदी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें