फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव के लिए पहले दिन बिके तीन परचे

Mon, 08 Feb 2016 11:34 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन सपा उम्मीदवार समेत तीन दावेदारों ने परचे लिए। मालूम हो कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर 29 जनवरी को एमएलसी चुनाव की अधिसूचना निर्गत की गई थी। इस पद के चुनाव के लिए सोमवार को जिलाधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी है। एमएलसी चुनाव की अधिसूचना लगते ही नामांकन पत्रों की बिक्री का दौर शुरू हो गया है। पहले दिन सपा के घोषित प्रत्याशी आनंद भदौरिया द्वारा तीन सेटों में परचे खरीदे गए। जबकि रंजीत भारती व  खुशीराम चौधरी ने भी एक-एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा।
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रम
नामाकंन - 8 से 15 फरवरी प्रात: 11 से 3 बजे तक
नामांकन जांच - 16 फरवरी   प्रात: 11 से 3 बजे तक
नाम वापसी - 18 फरवरी प्रात: 11 से 3 बजे तक
मतदान - 3 मार्च प्रात: 8 बजे से 4 बजे तक
मतगणना - 6 मार्च प्रात: 8 बजे से

ये हैं मतदाता
कुल मतदाता - 3136
पुरूष मतदाता- 1768
महिला मतदाता- 1368

फोटोयुक्त होगा बैलेट पेपर
पहली बार भारत निर्वाचन आयोग एमएलसी निर्वाचन में मतदाता सूची को अंग्रेजी व हिंदी में तैयार करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। जिसको लेकर मतदाता सूची अंग्रेेेजी में तैयार करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। जबकि हिंदी में मतदाता सूची का प्रकाशन 6 फरवरी को पहले ही हो चुका हैं।

22 बनेंगी पोलिंग पार्टियां
एमएलसी निर्वाचन को प्रशासन मतदान की भी तैयारी शुरू कर दी हैं। मतदान को जिले में 22 पोलिंग पार्टियां बनेगी। प्रत्येक पार्टी में 4 कर्मचारी होंगे। मतदान प्रक्रिया को कराए जाएंगे। वही निष्पक्ष व स्वतंत्र निर्वाचन को सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। आयोग द्रारा संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


नोटा का भी होगा विकल्प
स्थानीय प्राधिकारी के निर्वाचन में मतदाता नोटा का प्रयोग कर सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर  से इसेे लेकर डीएम को निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत मतपत्र पर इनमें कोई नहीं का विकल्प के चिन्ह का मुद्रण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें