फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पथराव व फायरिंग, प्रधान प्रत्याशी समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। कमलापुर कस्बे में दो दिन पूर्व वोट मांगने के दौरान हुई मारपीट के बाद शुक्रवार को दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए। पथराव और फायरिंग हुई। घटना में दोनों पक्षों से तीन लोग घायल हुए हैं। एक पक्ष से घायल हुए लोगों में बाबा-पौत्री शामिल हैं। पथराव दोनों ओर से होना बताया जा रहा है, जबकि फायरिंग एक ही पक्ष से हुई है। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्रधान प्रत्याशियों समेत 11 लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कमलापुर कस्बे में बुधवार की रात प्रधान पद के उम्मीदवार पंकज सिंह और धर्मेंद्र के बीच वोट मांगने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें आरोप था कि धर्मेंद्र ने अपने समर्थकों के साथ पंकज सिंह पर हमला कर दिया था। इससे पंकज, उनके भाई नीरज और अंबुज, मां चोटिल हो गई थी। जबकि मारपीट में दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए थे। घटना को लेकर पंकज ने पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। बताते हैं कि दोनों पक्षों के मकान आसपास ही हैं। शुक्रवार सुबह धर्मेंद्र अपने परिवार व समर्थकों के साथ घर के बाहर थे, इस बीच पंकज सिंह के ताऊ श्रीप्रकाश सिंह सामने आ गए। दो दिन पूर्व हुए विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच फिर से कहासुनी होने लगी। बात विवाद बढ़ने पर पथराव और फायरिंग शुरू हो गई।
बताया जाता है कि धर्मेंद्र पक्ष ने फायरिंग और पथराव किया। इस दौरान पंकज पक्ष ने भी पथराव किया। घटना में प्रधान प्रत्याशी धर्मेंद्र और दूसरे प्रत्याशी पंकज के ताऊ श्रीप्रकाश सिंह और उनकी पोती महिमा घायल हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने चली गई है। एसओ कमलापुर रामप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। पंकज की तहरीर पर प्रधान प्रत्याशी धर्मेंद्र, आशीष, राजेंद्र, आकाश, एक अन्य व धर्मेंद्र की तहरीर पर पंकज, दिनेश, विजय, श्रीप्रकाश, देशराज समेत परिवार के अन्य लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। सभी घायलों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें