फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दबंग ने चलाई गोली, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। सब्जी खरीदने को लेकर दुकानदार और ग्राहक से हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में फौजदारी हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने लाठियों से पीटने के बाद गोली चला दी। जिससे सब्जी विक्रेता युवक के परिवार का एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना को लेकर पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के प्यारापुर कोरैया गंगादास गांव निवासी कालिका प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा करन गांव में ही सब्जी बेच रहा था। इस दौरान गांव के ही नीलू महाराज का पुत्र सब्जी खरीदने गया। जहां खरीद-फरोख्त को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कालिका मौके पर पहुंचा तो दूसरी ओर से नीलू और उसका बेटा आ धमका।
इन लोगों ने कालिका व उसके बेटे करन की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल व मारपीट की सूचना मिलने पर करन का भाई सरवन (26) पुत्र मनसुख भी मौके पर पहुंच गया। वह बीच बीच बचाव करने लगा तो नीलू ने उसको गोली मार दी। गोली मारने के बाद आरोपी भाग निकले। जख्मी सरवन को फौरन सीएचसी लहरपुर में भर्ती कराया गया। खबर पाकर पुलिस भी पहुंची।
विज्ञापन

सरवन को सीएचसी लहरपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर कालिका ने तहरीर दी है। उसने नीलू महाराज और उसके बेटे जगत दयाल को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ओपी राय का कहना है कि मामले में मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें