फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गवाही देने वाले युवक के घर के बाहर की फायरिंग

Wed, 10 Dec 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। रोहिला गांव में सोमवार रात दबंगों ने गवाही देने वाले युवक के घर के बाहर फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित ने वीडियो आदि साक्ष्य जुटाते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


रोहिला निवासी अवधेश अवस्थी के अनुसार रात तकरीबन दो बजे गांव के सौरभ त्रिवेदी, प्रशांत वाजपेयी, शिव किशोर, महोली के भट्ठा निवासी रजनीश मिश्र उनके घर पर आ धमके। आरोपियों ने पहले गालियां दी, इसके बाद फायरिंग कर दहशत फैला दी। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर इकठ्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित अवधेश ने बताया कि वर्ष 2021 में नाली के विवाद में गांव निवासी त्रिवेदी परिवार से उनके परिवार का झगड़ा हुआ था। इसमें उनके पारिवारिक सदस्य विनोद अवस्थी की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में चार लोग जेल में बंद हैं।

कोर्ट में चल रहे मुकदमे में उनकी गवाही होनी है। इसलिए आरोपी के परिवार के लोग चाहते हैं कि गवाही न हो पाए। पीड़ित ने मौके पर वीडियो आदि बनाकर पुलिस को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर जंग बहादुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें