फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक के बहनोई पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजनगर/ सीतापुर। कोतवाली तालगांव इलाके में लहरपुर से भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की। हमले में वे बाल-बाल बच गए। भागने के दौरान मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। उन पर लगातार तीन बार फायर किया गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

तालगांव इलाके के ग्राम न्यामूपुर निवासी संजय कुमार वर्मा (52) लहरपुर से भाजपा विधायक सुनील वर्मा के बहनोई है। उनके अनुसार, एक बाइक पर सवार दो हमलावर सामने से आ गए। उन्होंने तीन राउंड फायरिंग की। गोली उनके हाथ से छूते हुए निकल गई। बाइक व मोबाइल छोड़कर झाड़ियों में होकर अपनी जान बचाते हुए गांव पहुंचे।
इसके बाद ग्रामीण व परिजनों ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लहरपुर में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। क्षेत्र के ग्राम कला बहादुरपुर स्थित मेंथा आयल टंकी से बाइक पर सवार होकर विधायक के बहनोई घर जा रहे थे। इस बीच लहरपुर बिसवां मार्ग पर देर रात बाइक सवारों ने सामने से फायर झोंका। वह झाड़ियों में जा गिरे।
विज्ञापन

लहरपुर विधायक सुनील वर्मा ने बताया कि उनके बहनोई अपनी मेंथा आयल की टंकी से मजदूरों को छोड़कर वापस घर जा रहे थे। उसी बीच हमलावरों ने उन्हें मारने का प्रयास किया। किसी पर कोई आरोप नहीं है। सूचना पाकर एसपी आरपी सिंह, एसडीएम प्यारेलाल मौर्य, सीओ यादवेंद्र यादव, लहरपुर कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार सिंह, तालगांव कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र राय सहित लहरपुर व तालगांव की पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ लहरपुर ने बताया कि मामले में अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें