फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस के पास दबंगों ने की फायरिंग, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके में शुक्रवार को मुस्कान गेस्ट हाउस के करीब कुछ दबंगों ने एक युवक व उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग भी की जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के घूरामऊ बंगला निवासी मानस शुक्ला ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप है कि मुस्कान गेस्ट हाउस पर छह से सात लोगों ने उस पर और उसके साथियों पर हमला कर दिया। साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की। मानस ने भाऊ, इश्तियाक, सौरभ, मोहित आदि कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घटना को लेकर इंस्पेक्टर टीपी सिंह का कहना है कि फायरिंग नहीं हुई है। दो पक्षों में मारपीट हुई है। मानस शुक्ला ने तहरीर दी थी। उसकी तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में रायफल क्लब निवासी भाऊ, इश्तियाक व अंबेडकरनगर के सौरभ को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें