फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तमंचा वाली रील वायरल करने पर की फायरिंग

Fri, 05 Jun 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के हेमपुरवा निवासी राजन पांडेय ने चार लोगों पर घर पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चारों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित राजन के अनुसार बृहस्पतिवार को वह घर में थे। तभी इलाके के ही हिमांशु अवस्थी उर्फ बंगाली, हेमपुरवा निवासी नितेश मौर्य, जीतू उर्फ जग्गा और पीडब्ल्यूडी क्वार्टर कैंचीपुल निवासी रुद्रा तिवारी ने उनके घर के बाहर कई राउंड फायरिंग कर दी। इससे खिड़की का शीशा टूट गया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी हिमांशु अवस्थी ने उन्हें फोन कर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी।
शहर कोतवाल दिनेश पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से विवाद है। पांच माह पहले राजन पांडेय ने आरोपी हिमांशु अवस्थी का हाथ में तमंचा लिए वीडियो वायरल किया था। इस मामले में हिमांशु को जेल भेजा गया था। तभी से वह राजन पांडेय से रंजिश मानता है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें