फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बंद दुकान में मिले 10 लाख के पटाखे, किए जब्त

Sat, 11 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। बिसवां पुलिस ने शुक्रवार को छापा मारकर बंद दुकान से 10 लाख रुपये के पटाखों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से पटाखों की बिक्री कर रहा था। पटाखों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन




इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने आरके ग्रांड होटल के पीछे बंद पड़ी दुकान को खोला। वहां 32 गत्तों में पटाखे व विस्फोटक सामग्री रखी मिली। इसमें उच्च क्वालिटी के बम, फुलझड़ी, महताब, चीन निर्मित अनार व अन्य पटाखे पैकेट में बंद रखे मिले। इन पटाखों को बिना लाइसेंस के कस्बे के मिल्कीटोला निवासी रईस बेच रहा था।


उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। कई दिनों से मिल रही सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए विस्फोटक की कीमत 10 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन







वाहन चेकिंग के दिए निर्देश

एएसपी उत्तरी आलोक प्रसाद व सीओ सिटी विनायक गोपाल भोसले ने अपने मातहतों को निर्देश जारी किए हैं कि वह रात में लगातार चेकिंग अभियान चलाएं। ऐसे संदिग्ध वाहनों को रोकर उनकी चेकिंग की जाए, जिसमें विस्फोट सामग्री लाने और ले जाने की आशंका जताई जा रही हो। इसको लेकर कई स्थानों पर चार पहिया वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें